Skip to content

Flipkart Super Coin Kya Hota Hai | Super Coin Kaise Use Karen? जानिए पूरी जानकारी

Flipkart में जब हम कुछ शॉपिंग करते हैं तो हमें रिवार्ड के तौर पर कुछ Super coin दिया जाता है। लेकिन सभी को इसके बारे में पता नही होता है कि यह Flipkart Super Coin Kya Hota Hai और इसका क्या यूज होता है? अगर आप Online Shopping करते हैं तो आपको इन Super Coins के बारे में जरूर पता होना चाहिए। 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Super Coin के बारे में पूरी जानकारी देंगे जैसे की Flipkart Super Coin क्या है? इसका क्या उपयोग होता हैं? और Super Coin से शॉपिंग कैसे करते हैं? और Super Coin कैसे कमाए जाते हैं? इत्यादि, तो अगर आप जानना चाहते Flipkart Super Coin Kya Hota Hai? और Super Coin Kaise Use Karen? तो यह लेख पूरा पढ़िए आपको सब समझ में आ जाएगा।

Flipkart Super Coin Kya Hota Hai | Super Coin Kaise Use Karen? जानिए पूरी जानकारी
Flipkart Super Coin Kya Hota Hai | Super Coin Kaise Use Karen?

Super Kya Hai – सुपर कॉइन क्या है?

Flipkart एक बहुत बड़ी E-Commerce Website है जिससे दुनिया भर के किसी भी प्रोडक्ट की Shopping, Online कर सकते हैं। और जब भी आप फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करते हैं तो आपको प्रत्येक 100 रूपये की शॉपिंग पर 2 coin, Reward के तौर पर दिया जाता है। जिन्हे Super Coin कहा जाता है। ऐसे ही 1000 की शॉपिंग करने पर आपको 20 Super coin Reward मिल जाता है। जिसकी कीमत हमारे रुपया के बराबर ही होती है।

अगर आप देखना चाहते हैं कि आपने अभी तक कितना SuperCoin Collect कर लिया है तो अपने Flipkart App के होम पेज पर नीचे SuperCoin पर क्लिक करके देख सकते हैं।

Flipkart 1 Super Coin Me Kitne Rupay Hote Hai – 1 सुपर कॉइन कितने रुपये के बराबर होते हैं?

 जब भी आप 100 रूपये या इससे ऊपर की शॉपिंग करते हैं तो आपको प्रत्येक 100 रूपये पर 2 coin, Reward के तौर पर दिया ज्यादा है। दोस्तों इन Super Coins की वेल्यू हमारे रुपया के बराबर ही होती है यानी की 1 Super Coin बराबर 1 रुपया ही होता है। अतः आप इनका यूज शॉपिंग करने में कर सकते हैं।

SuperCoin Se Kya-Kya Hota Hai – फ्लिपकार्ट सुपर कॉइन से क्या क्या कर सकते हैं?

आप Super Coin से शॉपिंग करने के अलावा इसका इस्तेमाल कई जगहों पर कर सकते हैं जैसे –

1. बहुत से ऐसे App होते जो प्रीमियम वर्ज़न भी निकालते हैं और उसका इस्तेमाल करने के पैसे लेते हैं। तो आप इन Premium apps का Subscription  SuperCoin से खरीद सकते हैं या फिर भारी मात्रा में Discount प्राप्त कर सकते हैं।

     Super Coin से कौन-कौन से platform की सब्सक्रिप्शन / Discount ले सकते है       

  • YouTube Premium
  • Gaana Plus
  • Myntra
  • OYO
  • SONY Liv
  • Shemaroo
  • ZEE5
  • Zomato

2. Flipkart में शॉपिंग कर सकते हैं।

3. Gift Vouchers में इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. Games में यूज़ कर सकते है।

5. Tickets बुक करने के लिए सुपर कॉइन का इस्तेमाल कर सकते है।

6. फ्लिपकार्ट SuperCoin से Educational Premium Plan खरीद सकते हैं।

7. डोनेशन आदि कर सकते हैं।

8. किसी स्टोर में Super coin से Pay कर सकते हैं।

9. शॉपिंग में Exclusive Discounts प्राप्त कर सकते हैं।

 10. मोबाइल का रिचार्ज कर सकते हैं।

Super Coin Se Shopping Kaise Kare – सुपर कॉइन से शॉपिंग कैसे करते हैं?

इससे Shopping करना काफी आसान है Flipkart app खोलिए और SuperCoin पर क्लिक कीजिए अब यहाँ पर Super Coin की सारी जानकारी दी रहेगी।

थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करने पर Shop using SuperCoin का ऑप्शन मिलेगा यहाँ पर 4 ऑप्शन होगें शॉपिंग करने के लिए इन पर क्लिक करके आप Super coin से Shopping कर सकते हैं।

सुपर कॉइन से शॉपिंग कैसे करें?
सुपर कॉइन से शॉपिंग कैसे करें?

 

यहाँ समझने वाली बात यह है कि आप 1 रूपये वाले Store में आपको 1 रुपये पेमेंट करना होगा बाकी के पैसे Super Coin से देने होगें। और इसी प्रकार बाकी के सभी Store 49, 99, 199 में भी इसी प्रकार करना रहता है जैसे 49 के Store में कोई सामान 500 का है तो 49 रूपये + सुपर कॉइन का यूज कर सकते हैं।

 

Super Coin से किया हुआ Order कैंसल करने पर सुपर कॉइन रिटर्न मिलता हैं क्या?

जब आप Super coin से ऑर्डर करते हैं और किसी कारण से कैंसल हो जाता हैं या फिर रिटर्न करना पड़ जाता है। तो क्या Refund में Super Coin ही मिलता है? इसका जवाब है हाँ, बिल्कुल मिलता है। आपके सारे खर्च किए गए Super Coin वापस मिल जाएंगे।

Super coin kab add hota hai? – प्राप्त किए हुए Super Coin कब Add होगें?

जब आप Flipkart पर कोई Shopping करते हो तो उसमें Super Coin मिलता है। लेकिन हमारे अकाउंट में तुरंत ऐड नही होता है। बल्कि जब उस Product की Return या Replacement validity खत्म हो जाती है। तब Super Coin हमारे अकाउंट में जुड़ जाता है।

Super Coin Kaise Kamaye – सुपर कॉइन कैसे कमाए?

Earn Super Coin
Earn Super Coin

 Super Coin कमाने के लिए कई तरीके हैं जब आप कुछ शॉपिंग करते हैं तो आपको सुपर कॉइन मिल जाता है। और आप फ्लिपकार्ट में गेम खेलकर, क्विज खेलकर Super Coin Earn कर सकते हैं।

Super Coin Ki Validity Kitni Hoti Hai – सुपर कॉइन की वैधता कितनी होती?

इसकी वैधता एक साल की होती है अतः इसे 1 साल के अन्दर ही इसतेमाल कर लेना चाहिए नही तो यह गायव हो जाता हैं। सभी Super coin की अलग अलग Validity होती है, जैसे आज आपने 10 कॉइन कमाए हैं तो इसकी अलग होगी और जो कल कमाए थे उसकी एक दिन कम हो जाएगी।

Super Coin Ko Bank Me Transfer Kaise Kare – सुपर कॉइन को बैंक में ट्रांसफर कैसे करें?

 फिलहाल सुपर कॉइन को बैंक में ट्रांसफर नही किया जा सकता है। इससे आप शॉपिंग करने या सब्सक्रिप्शन लेने में और गेम्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Flipkart Super Coin Se Recharge Kaise Kare – Super Coin से रिचार्ज कैसे करें?

फ्लिपकार्ट सुपर कॉइन से अब आप मोबाइल का रिचार्ज भी कर सकते हैं। 5 सुपर कॉइन बराबर 1 रूपया होता है यानी 50 सुपर कॉइन आपके पास है तो 10 रुपये का रिचार्ज कर सकते हैं। जानिए सुपर कॉइन से रिचार्ज कैसे करते हैं?

Flipkart uninstall karne se supercoins kat jata hai kya?

कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि, अगर गलती से फ्लिपकार्ट अनइनस्टॉल हो जाए तो क्या कमाया हुआ सुपर कोइंस भी कट जाएगा? तो दोस्तों आपकी जानकारी के लिए मैं बताना चाहूंगा कि, सुपर कॉइन आपके अकाउंट में फ्लिपकार्ट के सर्वर पर स्टोर होते हैं इसलिए जब आप अपना फ्लिपकार्ट अकाउंट फिर से लॉगिन करेंगे तो ऑटोमेटिक ही यह आ जाएगा। इसलिए आप निश्चिंत रहें।

उम्मीद करता हूँ की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। और Super Coin से संबंधित सभी सवालों के जवाब मिल गए होगें, यदि Flipkart Super Coin Kya Hota Hai? Flipkart Super Coin Kaise Use Karen? से रिलेटेड कोई सवाल है तो हमें कमेंट कीजिए।

आपको यह भी पढ़ना चाहिए

Rohit Soni

Rohit Soni

हेलो दोस्तों, मेरा नाम रोहित सोनी है। मै TechnicalRpost.in का Author and Founder हूँ। मैं इस ब्लॉग में रेगुलर नई नई आर्टिकल्स लिखता हूँ। यहाँ पर हम ज्यादातर Technology, Computer, Mobile, Internet, Banking, Flipkart, Tips and Tricks आदि से संबंधित Articles शेयर करते हैं। आपको हमारा लेख पसंद आता है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करें। अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो कमेंट कीजिए।View Author posts

2 thoughts on “Flipkart Super Coin Kya Hota Hai | Super Coin Kaise Use Karen? जानिए पूरी जानकारी”

  1. Hm online karte hai to super coin pahle nhi aata tha ab kiye to super coin aaya to kya kare credit karna padta hai credit kya hai super coin aaya hai to uska kya kare please reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.