Skip to content

Mouse mein kitne button hote hain | कंप्यूटर मॉउस में कितने बटन होते हैं?

क्या आपको पता है Mouse mein kitne button hote hain – कंप्यूटर मॉउस में कितने बटन होते हैं? अगर आप एक कंप्यूटर यूजर है तो आपको यह पोस्ट जरूर पढ़ना चाहिए ताकि आपको मॉउस के बारे में जानकारी हो जाए। Mouse Computer का एक बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसके बिना कंप्यूटर को चलाया नही जा सकता है।

Mouse kya hai, माउस क्या है?

मॉउस एक इनपुट डिवाइस है इसे Pointing Device भी कहा जाता है। इसकी मदद से हम कंप्यूटर स्क्रीन में किसी Item को चुनने, उसकी तरफ जाने तथा उसे खोलने एवं बंद करने में किया जाता है। इसके द्वारा यूजर कंप्यूटर स्क्रीन पर कहीं पर भी सीधे पहुँच सकता है। माउस के द्वारा कंप्यूटर को आपरेट / नेविगेट करना सरल बनाता हैं।

Mouse mein kitne button hote hain | Mouse ke button ke naam
mouse mein kitne button hote hain | Mouse ke button ke naam

Mouse mein kitne button hote hain – कंप्यूटर मॉउस में कितने बटन होते हैं?

क्या आप जानते हैं कि कंप्यूटर माउस में कितने बटन होते हैं और माउस के बटन का क्या नाम होता है? आम तौर पर देखने पर एक कंप्यूटर Mouse में 3 बटन दिखाई देते हैं, लेकिन इसमें 4 बटन होते हैं।

माउस के बटन के नाम – Mouse ke button ke naam

माउस में 3 बटन और एक स्क्रोलर होता है, जिनका नाम है Left click, Right click, Auto scroll button और Scroll wheel. इन बटन का इस्तेमाल कंप्यूटर स्क्रीन पर किसी item को उठाने, पकड़ने, और खिसकाने के लिए किया जाता है। माउस की बटन को Press करने को क्लिक कहाँ जाता है।

1. Left click या Left button

इस बटन का प्रयोग बहुत ज्यादा होता है इससे कुछ चार प्रकार की क्रियाए होती है

Single click सिंगल क्लिक माउस के लेफ्ट बटन को एक बार दबा कर छोड़ देना Single click कहलाता है। Single click के द्वारा किसी item को सेलेक्ट करना, मेन्यू को खोलना, किसी लिंक को खोलना आदि किया जाता है।

Double click – माउस के लेफ्ट बटन को एक साथ दो बार जल्दी से दबाने को Double click कहाँ जाता है। डबल क्लिक से किसी item, file, program को ओपेन किया जाता है। और किसी डाक्यूमेंट के शब्द को सेलेक्ट करने के लिए डबल क्लिक किया जाता है।

Triple click – माउस के लेफ्ट बटन को एक साथ 3 बार जल्दी-जल्दी दबाने को Triple click कहाँ जाता है। इसका प्रयोग किसी डाक्यूमेंट के एक पैराग्राफ को सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है।

Left click & drag – Mouse के left button को दबाए रहना और साथ में माउस को खिसकाने से ज्यादा item, file, folder या text को एक बार में ही सेलेक्ट कर सकते हैं। और किसी सेलेक्टेड item को दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।

2. Right click या Option button

माउस के राइट बटन को प्रेस करने को Right click कहलाता है। इससे किसी item की प्रोपर्टीज की लिस्ट प्राप्त की जाती है।

3. Scroll wheel

यह बटन माउस के बीच में होती है और यह ऊपर-नीचे की तरफ घूमती है। जिससे पेज को ऊपर या नीचे किया जाता है।

4. Auto scroll button

यह बटन स्क्रोलर बटन के नीचे होती है इसे दबाने के लिए Scroll button को दबाना पड़ता है। इसका इस्तेमाल पेज को आटोमैटिक तरीके से उपर नीचे करने के लिए किया जाता है।

Mouse se mobile kaise chalayen – माउस मोबाइल में कैसे चलाए?

यदि आप अपने मोबाइल में माउस और कीबोर्ड को कनेक्ट करना चाहते हैं तो आप को यह पोस्ट (मोबाइल में माउस या कीबोर्ड कैसे कनेक्ट करते हैं और इससे कोई नुकशान तो नही होता है मोबाइल को) पढ़ना चाहिए।

माउस का फुल फॉर्म क्या होता है? – Mouse ka Full Form kya hota hai?

माउस का पूरा नाम MANUALLY OPERATED USER SELECTION EQUIPMENT होता है। और माउस का फुल फॉर्म हिंदी में मैन्युअल रूप से संचालित उपयोगकर्ता चयन उपकरण होता है।

उम्मीद है कि आपको Mouse mein kitne button hote hain (माउस के बटन के नाम) के बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी। हमारे ब्लॉग TechnicalRpost.in पर विजिट करने के लिए धन्यवाद!

यह भी पढ़े….

 

Rohit Soni

Rohit Soni

हेलो दोस्तों, मेरा नाम रोहित सोनी है। मै TechnicalRpost.in का Author and Founder हूँ। मैं इस ब्लॉग में रेगुलर नई नई आर्टिकल्स लिखता हूँ। यहाँ पर हम ज्यादातर Technology, Computer, Mobile, Internet, Banking, Flipkart, Tips and Tricks आदि से संबंधित Articles शेयर करते हैं। आपको हमारा लेख पसंद आता है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करें। अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो कमेंट कीजिए।View Author posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.