Skip to content

कंप्यूटर कीबोर्ड क्या है | कीबोर्ड के बारे में जानकारी | Keyboard in Hindi meaning

 

कंप्यूटर कीबोर्ड क्या है? कीबोर्ड के बारे में जानकारी (Keyboard in Hindi meaning) keyboard kitne prakar ke hote hain

What is Keyboard in Hindi? Keyboard एक Input device है। इसका useमुख्य रूप से commands, text, numerical data और दूसरे प्रकार के data को Computer में enter करने के लिए किया जाता है। एक कंप्यूटर user, computer को निर्देश देने के लिए input devices जैसे की keyboard और mouse का useकरता है।

कंप्यूटर कीबोर्ड क्या है | कीबोर्ड के बारे में जानकारी | Keyboard in Hindi meaning
कंप्यूटर कीबोर्ड क्या है | कीबोर्ड के बारे में जानकारी | Keyboard in Hindi meaning

इसके बाद Compiler द्वारा कंप्यूटर में enter किए गए data को machine language में बदल दिया जाता है, जिससे की CPU उस data और instructions को समझ सके जो input devices से आ रहा है।

keyboard kitne prakar ke hote hain – कीबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं?

मार्केट में कई प्रकार के keyboard layouts मौजूद है जिन्हें की region और language के हिसाब से Design किया गया है। आइए जानते हैं इन सभी कीबोर्ड के प्रकार के बारे में।

QWERTY: इस Keyboard layout को दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। और इसका नाम इस कीबोर्ड के पहले 6 letters के अनुसार ही रखा गया है। जो की आप पहले की top row में देख सकते है। QWERTY कीबोर्ड को 1868 में बनाया गया था। Standard us qwerty keyboard में 101, 104, या 107 कीज होते हैं। QWERTY कीबोर्ड सभी मोबाइल और टैबलेट में डिफॉल्ट रूप से install रहता है।

QWERTZ: यह कीबोर्ड एक Typewriter और कीबोर्ड लेआउट है जिसका व्यापक रूप से मध्य यूरोप में उपयोग किया जाता है। जर्मनी एक पश्चिमी यूरोपीय देश है, जहाँ की जर्मन भाषा में Z अक्षर का उपयोग Y की तुलना मैं ज्यादा बार किया जाता है। जिससे यह लेआउट वहाँ अधिक उपयोग में लाया जाता है।

AZERTY: AZERTY Keyboard लेआउट QWERTY कीबोर्ड लेआउट का फ्रेंच वर्शन है। इस कीबोर्ड में, QWERTY कीबोर्ड के Q और W कीज को A और Z से बदल दिया गया है। AZERTY कीबोर्ड, जिसे Standard French keyboard के रुप में भी जाना जाता है, एक लोकप्रिय यूरोपीय कीबोर्ड लेआउट है। इसे France में विकसित किया गया है, और फ्रांसीसी लोगों द्वारा ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

DVORAK: इस कीबोर्ड लेआउट को Speed typing के लिए डिजाइन किया गया है। इस layout को finger movement को कम करने के लिए बनाया गया है। इसमें QWERTY और AZERTY keyboard की तुलना में ज्यादा स्मूथली और fast type किया जा सकता है। यह 1930 में एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक और वाशिंगटन के सिएटल विश्वविद्यालय के एक प्रोफेशर August Dvorak द्वारा डिजाइन किया गया था।

COLEMAK: Colemak लैटिन-लिपि वर्णमाला का एक Keyboard layout है, जिसे 2006 में Shai Coleman ने बनाया था। इस लेआउट को typing को अधिक कुशल और आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन किया गया था। यह QWERTY और DEVORAK के बाद अंग्रेजी में टाइपिंग के लिए 3 सबसे लोक प्रिय स्थान में से एक में है।

WORKMAN: यह कीबोर्ड लेआउट एक नॉन QWERTY कीबोर्ड है, वर्कमैन कीबोर्ड लेआउट विशेष रूप से Software programming को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है। वर्कमैन लेआउट हाथ और उंगली के बीच के खिचांव को कम करता है। लेकिन सबसे ज्यादा QWERTY का ही इस्तेमाल किया जाता है।

 

Types of keyboard keys – कीबोर्ड के कीज की जानकारी

एक Computer के keyboard में बहुत सारे letters, numbers, symbols और commands button के shape में स्थित रहते है, और इनमें से सभी किसी न किसी specific category को belong करते है।

Alphanumeric Keys – अल्फान्यूमेरिक कीज

सभी keyboard में एक set of keys मौजूद होती है जिसमें Alphabet (A-Z/a-z) और Number (0-9) तथा (!@#$%^&*) Symbol होते हैं। जिसे की alphanumeric keys कहा जाता है। यह दो भागो में बटा होता है आधा भाग Left side और आधा Right side में।

Numerical Keys – न्यूमेरिकल कीज

कंप्यूटर के कीबोर्ड में राइट साइड में एक कैल्कुलेटर जैसा Numerical pad होता है जिसमें 0-9 नंबर कीज और साथ ही गणीतिय चिन्ह-  (/*-+.) addition, subtraction, division, multiplication, decimal चिन्ह व Num Lock Enter कीज भी होती है।

Numerical keypad का प्रयोग तब किया जाता है जब हमें कोई ज्यादा संख्याओं की इंट्री करनी होती है। क्योंकि इससे अंको को जल्दी से लिखा जा सकता है। इसके अलावा Numeric Keypad का use Navigation Keys की तरह भी कर सकते है। Numeric Keypad को इस्तेमाल करने के लिए Num Lock को on रहना चाहिए।

 यह Numpad वाला भाग लैपटॉप में नही दिया रहता है। क्योंकि Laptop में ज्यादा जगह नही होती है।

Function Keys – फंक्शन कीज

Keyboard में F1 से F12 तक की जो कीज मौजूद होती है उन्हे फंक्शन कीज कहते हैं जिनका अपना-अपना विशेष यूज होता है। और सबसे बङी बात यह है कि अगर आप इन कीज का उपयोग करते हैं तो आप अपना काफी समय बचा सकते हैं। और काम भी जल्दी होगा। Keyboard Function Keys का उपयोग क्या हैं? विस्तार से जाने

Navigation Keys – नेविगेशन कीज

Computer Keyboard में Navigation keys, Alphanumeric keys और Numeric keys के बीच में स्थित होते हैं। Navigation keys में मुख्य रूप से चार arrows होते है: up, down right और left, ये keys cursor की screen में mouse की तरह move कराते है। इसके साथ आप इन navigation keys का इस्तेमाल पेज या फाइल को scroll करने के लिए कर सकते है।

Special Keys – स्पेशल कीज

कंप्यूटर कीबोर्ड में कुछ स्पेशल कीज होती है, जिसका उपयोग कुछ विशेष फंक्शन को करने के लिए किया जाता है। जैसे Shift, Ctrl, Alt, Enter, Esc, Delete, Backspace इत्यादि। इनका उपयोग शार्टकट ऑप्शन को अप्लाई करने के लिए किया जादा है।

कीबोर्ड से जुड़े कुछ आम सवाल जो सामान्यतः परीक्षाओ में पूछे जाते हैं-

Q. कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं – keyboard mein kitne button hote hain

एक साधारण कीबोर्ड में 104 कीज होती है, जिनमें से 12 (F1-F12) फंक्शन कीज, 17 न्यूमेरिकल कीज, 13 नेविगेशन कीज और 62 अल्फा न्यूमेरिक व स्पेशल कीज है। लेकिन कुछ कंपनी के कीबोर्ड में 101, 102, 105, 108 आदि अलग-अलग होती है।

Q. Keyboard में कितने function keys होते है?

आजकल के traditional PC keyboards में 12 function keys होते है, F1 से F12 तक। वहीँ Apple desktop computer keyboards में 19 function keys, F1 से F19 तक।

Q. Numeric keypad में कितने keys होते है?

ज्यादातर desktop computer keyboards में एक numeric keypad होता है, और अगर आप सारे numbers और symbol को count करें तब उसमें 17 keys होते है वहीँ Apple keyboard में 18 keys। Laptops का screen छोटा होने के कारण सामान्यतः उनमें numeric keypad नहीं होती है।

Q. Keyboard में कितने number keys होते है?

आमतौर पर एक keyboard में 10 number keys होते है, 1 से 0 तक।

Q. Keyboard में कितने alphabetic keys होते है?

एक keyboard में 26 alphabetic keys होते है।

Q. Keyboard में कितने symbols स्तिथ होते है?

एक English QWERTY keyboard में लगभग 40 symbols (!, @, #, $, and % जो की letter और numbers नहीं होते है) होते है 28 keys के ऊपर। ये अंतर इसलिए क्यूंकि कुछ keys में दो से ज्यादा भी symbols होते है। इन्हे स्पेशल कैरेक्टर भी कहा जाता है।

Q. Keyboard में कितने rows होते है?

कीबोर्ड में लगभग 6 rows  होते हैं। इनमें से पहले लाइन में फंक्शन कीज, दूसरे लाइन में नंबर कीज और 3-5 की rows में alphabetic letters स्थित होते है। तथा लास्ट के लाइन में कंट्रोल, विन्डो व स्पेस जैसी कीज होती है।

उम्मीद है की मैंने आप लोगों को कीबोर्ड क्या है – कीबोर्ड के बारे में पूरी जानकारी दी है। और मैं आशा करता हूँ आपको समझ में आ गया होगा की एक कंप्यूटर कीबोर्ड में कितने कीज होते हैं और keyboard कितने प्रकार के होते हैं

यह भी जाने

Rohit Soni

Rohit Soni

हेलो दोस्तों, मेरा नाम रोहित सोनी है। मै TechnicalRpost.in का Author and Founder हूँ। मैं इस ब्लॉग में रेगुलर नई नई आर्टिकल्स लिखता हूँ। यहाँ पर हम ज्यादातर Technology, Computer, Mobile, Internet, Banking, Flipkart, Tips and Tricks आदि से संबंधित Articles शेयर करते हैं। आपको हमारा लेख पसंद आता है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करें। अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो कमेंट कीजिए।View Author posts

2 thoughts on “कंप्यूटर कीबोर्ड क्या है | कीबोर्ड के बारे में जानकारी | Keyboard in Hindi meaning”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.