Skip to content

LED और CFL बल्ब में क्या अंतर हैं? | CFL and LED Full Form in Hindi

LED और CFL बल्ब में क्या अंतर हैं? कौन सा बेस्ट है? CFL and LED Full Form in Hindi, एलईडी (LED) बल्ब क्या हैं और कैसे काम करता हैं? सीएफ़एल (CFL) बल्ब क्या हैं?

नार्मल बल्ब बिजली को अधिक कंज्यूम करते है इसीलिए सभी लोग यही बोलते हैं कि LED और CFL बल्ब का इस्तेमाल करों। क्योंकि ये बल्ब बहुत कम बिजली खर्च करते हैं और रोशनी भी ज्यादा देते हैं। इसीलिए लगभग सभी के घरो में अब LED या CFL बल्ब ही देखने को मिलते हैं।

परन्तु क्या आप जानते हैं CFL and LED Full Form in Hindi तथा LED और CFL बल्ब में क्या अंतर होता हैं? कौन सा बल्ब बेस्ट होता है। किसमें बिजली की खपत कम होती है और यह किस चीज से बना है? इस लेख के माध्यम से इन सब सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेगे।

LED और CFL बल्ब में क्या अंतर हैं? | CFL and LED Full Form in Hindi
LED और CFL बल्ब में क्या अंतर हैं? | CFL and LED Full Form in Hindi

बल्ब का आविष्कार किसने और कब किया?

सन् 1879 में बल्ब का आविष्कार थॉमस अल्वा एडिसन (Thomas Alva Edison) द्वारा किया गया था। यह इतिहास में सबसे बड़ा आविष्कार था। थॉमस अल्वा एडिसन ने बल्बों पर निरंतर 1000 शोध करने पर बल्ब का आविष्कार किया था। इसके बाद 1962 में LED बल्ब का आविष्कार निक होलेनिक जूनियर ने किया था और 1976 में CFL बल्ब का आविष्कार अमेरिका के एक इलेक्ट्रिक इंजिनियर और वैज्ञानिक एडवर्ड हैम्मर ने किया। कि एलईडी और सीएफएल बल्ब अन्य दुसरे बल्बों की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर हैं।

एलईडी का फुल फॉर्म क्या होता है? LED Full Form in Hindi

LED का फुल फॉर्म Light Emitting Diode (लाइट एमिटिंग डॉयोड) होता है।

एलईडी (LED) बल्ब क्या हैं और कैसे काम करता हैं?

एलईडी (LED) को “Light Emitting Diode” कहते है। यह बल्बों में अब तक का सबसे बड़ा आविष्कार है, जोकि सबसे कम बिजली पर अधिक प्रकाश देता है। विभिन्न क्षेत्रों में यह LED Bulb बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। इसका उपयोग घरों, यातायात संकेत (traffic signals), खनन उद्योग, लिफ्ट आदि। इसमें सीएफएल (CFL) बल्बों की तरह पारा (mercury) नहीं होता है, परन्तु इसमें लेड (lead) और निकल (Nickel) जैसे अन्य हानिकारक पदार्थ शामिल होते हैं। और अच्छी बात यह है कि इस एलईडी बल्ब को पुनर्नवीनीकरण (recycled) किया जा सकता है।
यह कुछ इस तरह काम करता है, जब इलेक्ट्रॉन अर्धचालक पदार्थ से होकर गुजरता है तो छोटे कणों को रौशनी प्रदान करता है, जिन्हें एलईडी (LED) कहा जाता है।

सीएफ़एल (CFL) बल्ब क्या हैं? CFL Bulb ka Full Form in Hindi?

CFL का फुल फॉर्म “Compact Fluorescent Lamps” (कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैम्प) होता है। यह अन्य बल्बों से अधिक रोशनी देते हैं लेकिन LED की तुलना में थोडा कम ही होता है। सीएफएल बल्ब आर्गन से बने होते हैं और पारा छोटी मात्रा में होता है। इसका उपयोग कार्यालयों, दुकानों, घरों और स्कूलों में उपयोग किया जाता है। धीरे-धीरे CFL Bulb की जगह LED Bulb का ज्यादा प्रयोग होने लगा है।

LED और CFL बल्ब में क्या अंतर हैं? CFL and LED Difference in Hindi

  1. LED बल्ब CFL की तुलना में कम बिजली खपत करता है। और रोशनी ज्यादा प्रदाना करता है।
  2. एक एलईडी (LED) बल्ब की लाइफ आमतौर पर 50000 घंटे या अधिक होती है, जबकि सीएफएल (CFL) बल्ब की 8000 से 20000 घंटे तक ही होती है।
  3. एलईडी (LED) बल्ब सीएफएल (CFL) की तुलना में सस्ता होता है।
  4. सीएफएल बल्ब कम चलता है और एलईडी (LED) बल्ब टिकाऊ और लंबे समय तक चलता है।
  5. LED बल्ब का आकार में आमतौर पर CFL बल्ब से छोटा होता है।
  6. सीएफएल बल्ब का ऊपरी भाग शीशे का बना होता है और यदि गलती से गिर जाए तो यह फूट जाता है। और बेकार हो जाता है। लेकिन LED Bulb में ऐसा नहीं होता है। क्योंकि इसके सारे कॉम्पोनेन्ट इसके अंदर ही होते हैं और बाहर सिर्फ एक गोल मजबूत प्लास्टिक ही निकला रहता है जो कि कभी फूटता नहीं है। और अच्छी बात यह है कि अगर बाहर वाला हिस्सा LED बल्ब का फूट भी जाए, तब भी यह बल्ब रोशनी देता है क्योंकि प्लास्टिक को सिर्फ अन्दर के सामान को ढकने के लिए लगाया जाता है।
  7. LED बल्ब वजन में सीएफएल से हलके होते हैं।
  8. एलईडी (LED) बल्ब जलने पर ज्यादा गरम नहीं होता है, परन्तु सीएफएल (CFL) बल्ब जल्दी गरम हो जाता है।
  9. गारंटी की बात करे तो सीएफएल (CFL) बल्ब में आपको 6 महीने से लेकर 1 साल तक की गारंटी ही मिलती है। परन्तु यदि आप एलईडी (LED) बल्ब लेते है तो आपको 2 से 3 साल तक की गारंटी मिलती है।
  10. आधुनिक LED Bulb, CFL व अन्य बल्बों से बेहतर होते हैं। और इसी कारण सरकार ने एक योजना भी बनाई है जिसके अंतर्गत आप सस्ते में बिजली विभाग से LED बल्ब ले सकते हैं। लेकिन CFL के लिए कोई योजना नही है।

Conclusion

इन सभी तथ्यों को देखने से पता चलता है कि एलईडी (LED) बल्ब सीएफएल (CFL) से बेहतर है और धीरे-धीरे एलईडी (LED) बल्ब की कीमत भी बेहत कम हो रही हैं। आपको घरों में और अन्य जगहों पर एलईडी बल्ब का ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ये कम बिजली खपत करते हैं और रोशनी भी ज्यादा देते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि आपको यह लेख LED और CFL बल्ब में क्या अंतर हैं? कौन सा बेस्ट है? CFL and LED Full Form in Hindi पसंद आया होगा ऐसी ही जानकारी की अपडेट पाने के लिए नीचे दिख रही घंटी बटन को दबाएं और Allow पर क्लिक करें। धन्यवाद!

यह भी जानें

FAQ

Q: बल्ब की खोज कब और किसने की?

Ans: 1879 में थॉमस ऐल्वा एडीसन (Thomas Alva Edison) ने बल्ब का आविष्कार किया उन्होंने 1000 बार कोशिश करने के बाद सफलता पाई थी।

Q: सबसे कम ऊर्जा ख़पत वाली लाइट कौन सी है?

Ans: सबसे कम ऊर्जा ख़पत करने वाली बल्ब LED Bulb है।

Q: सबसे अच्छा एलईडी बल्ब कौन सा है?

Q: CFL ka full form kya hota hai?

Ans: CFL ka full form Compact Fluorescent Lamps (कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैम्प) होता है।

Q: LED ka full form kya hota hai?

Ans: LED ka full form Light Emitting Diode होता है।

Rohit Soni

Rohit Soni

हेलो दोस्तों, मेरा नाम रोहित सोनी है। मै TechnicalRpost.in का Author and Founder हूँ। मैं इस ब्लॉग में रेगुलर नई नई आर्टिकल्स लिखता हूँ। यहाँ पर हम ज्यादातर Technology, Computer, Mobile, Internet, Banking, Flipkart, Tips and Tricks आदि से संबंधित Articles शेयर करते हैं। आपको हमारा लेख पसंद आता है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करें। अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो कमेंट कीजिए।View Author posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.