Skip to content

wi fi full form | wi-fi की फुल फॉर्म क्या है | वाईफाई का आविष्कार किसने किया

वर्तमान में इस्तेमाल किये जाने वाले ज्यादातर Devices में Wi Fi का फीचर आने लगा है। एक फोन का डेटा या इंटरनेट दूसरे फोन में या कंप्यूटर, लैपटॉप में Transfer करने हम वाई फाई इस्तेमाल करते है। इस Wi Fi टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल ने हमारी डिजिटल दुनिया को बदल दिया है। इसके आने से अब हम कीबोर्ड,  माउस,  स्पीकर जैसे उपकरण को बिना तार के ही वाई फाई के माध्यम से कनेक्ट कर सकते है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि इनमें Wi-Fi की सुविधा मौजूद हो।

वैसे तो हम Wi Fi का इस्तेमाल जमकर करते है। कभी इंटरनेट डाटा खत्म हो जाए तो, हम दोस्तों से Wi Fi मांग लेते है। लेकिन क्या आपको पता है wi-fi की फुल फॉर्म क्या है? वाई फाई का आविष्कार कब और किसने किया?

 

wi fi full form in hindi | wi-fi की फुल फॉर्म क्या है?

wi fi full form | wi-fi की फुल फॉर्म क्या है | वाईफाई का आविष्कार किसने किया
wi fi full form | wi-fi की फुल फॉर्म क्या है


Wi-Fi का फुल फॉर्म “Wireless Fidelity” होता है। Wi Fi क्या है? वाई फाई एक Wireless Network है, जिसमे बिना किसी तार के ही एक या अधिक डिवाइस (कंप्यूटर मोबाइल) को कनेक्ट करने की क्षमता होती है। Wi Fi, Bluetooth की तरह ही काम करता है। लेकिन यह ब्लूटूथ से ज्यादा एडवांस है। यह एक लोकल एरिया नेटवर्क है जिसकी रेंज 100 मीटर एरिया के आस-पास होती है। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी तकनीक पर काम करता है।

जब हम मोबाइल का Hotspot on करते हैं तो यह डेटा को Radio wave signal में बदलकर एक लोकल एरिया में छोड़ता है। और दूसरी तरफ मोबाइल पर लगे Wi Fi एंटीना द्वारा इस सिगनल को रिसीव कर लिया जाता है। और इस प्रकार वाई फाई काम करता है। लेकिन यह रेडियो फ्रीक्वेंसी ज्यादा दूर तक नही जा पाता, क्योंकि इसकी दूरी बढ़ने के साथ-साथ इसके सिग्नल Week होते चले जाते है।


वाईफाई का आविष्कार किसने किया?

वाई फाई (Wi Fi) का आविष्कार Jon O’Sullivan और John Deane ने सन् 1997 में किया था। लेकिन ये लोग CSIRO ( Commonwealth Scientific and Industrial Research Organization ) कंपनी में नौकरी करते थे और इनके साथ में इनकी टीम भी थी, जिन्होनें साथ में मिलकर 1992 से 1996 तक वाई फाई नेटवर्क पर काम किया था। परन्तु Jon O’Sullivan तथा John Deane ने उसमें कुछ बदलाव करके Wi Fi की स्पीड को और वाई फाई सिगनल को और बेहतर बनाया। इसीलिए John O Sullivan को वाईफाई के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है।

वाईफाई कितने का आता है?

वैसे तो Wi-Fi लगभग  1000 की कीमत से मिलने लगते हैं। लेकिन अगर आप एक अच्छा Wi-Fi Buy करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 3000 रुपये खर्च करने पड़ेगे। मार्केट में कई प्रकार के Wi-Fi Router मौजूद है। जिनमें से जिओ वाई फाई, एयरटेल वाईफाई, रियल मी वाईफाई जैसे हैं। 
आज हमने जाना Wi Fi full form, Wi Fi का आविष्कार किसने और कब किया? अब आप क्या कर सकते हैं कि इस पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर कीजिए ताकि सभी को इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

Rohit Soni

Rohit Soni

हेलो दोस्तों, मेरा नाम रोहित सोनी है। मै TechnicalRpost.in का Author and Founder हूँ। मैं इस ब्लॉग में रेगुलर नई नई आर्टिकल्स लिखता हूँ। यहाँ पर हम ज्यादातर Technology, Computer, Mobile, Internet, Banking, Flipkart, Tips and Tricks आदि से संबंधित Articles शेयर करते हैं। आपको हमारा लेख पसंद आता है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करें। अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो कमेंट कीजिए।View Author posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.