Skip to content

Focus Mode kya hota hai | फोकस मोड कैसे यूज करें?

Focus Mode kya hota hai | फोकस मोड कैसे यूज करें?

मोबाइल की Setting पर या Notification bar में एक Focus Mode का फीचर होता है। यह मोबाइल क्यों पर दिया रहता है इसका क्या उपयोग होता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे Focus Mode kya hota hai और फोकस मोड कैसे यूज करें? अगर आप मोबाइल का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करते हैं तो यह Focus Mode आपकी काफी हेल्प कर सकता है।

Focus Mode kya hota hai – फोकस मोड क्या होता है?

जैसा की आप सभी जानते हैं कि मोबाइल फोन सबसे ज्यादा समय और ध्यान भटकाने का कारण होता है। जिससे किसी भी काम में फोकस नही कर पाते हैं। क्योंकि बार-बार Mobile में नोटिफिकेशन आता रहता है। इसी चीज का सोल्यूशन है Focus Mode इस फीचर की मदद से आप अपने मोबाइल के उन सभी Apps को कुछ समय के लिए बंद कर सकते हैं। जो सबसे ज्यादा फोकस खराब करने का काम करते हैं।

जैसे कि YouTube, WhatsApp, Facebook या फिर ऐसे ही और भी कई सारे ऐप है जो बहुत ज्यादा Time waste करते हैं और साथ किसी कार्य को में Focus करने में बाधा डालते हैं चाहे फिर वह काम Mobile पर Online हो या फिर Offline हो। इन्हे रोकने के लिए आपके Mobile में दिए गए Focus Mode का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि Focus mode का उपयोग कैसे करें? अपने मोबाइल पर।

Focus Mode kaise Banaye – फोकस मोड कैसे सेट करते हैं?

Focus Mode, Digital Wellbeing Tool और Parental Controls Settings का एक फीचर है। इसलिए इसे Activate करने के लिए आपको मोबाइल की Setting पर जाना होगा। फिर थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करते हुए Digital Wellbeing & Parental Controls ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। यहाँ पर आप देख सकते हैं कि आज के दिन कितने समय किस ऐप टाइम बिताया गया है।

अब इस पेज पर थोड़ा नीचे जाएगे तो आपको Focus Mode का Option दिखाई देगा। उस पर क्लिक कीजिए। इसी ऑप्शन का शॉर्टकट भी होता है जो की आपके मोबाइल की नोटिफिकेशन बार पर आता है।

Focus Mode kya hota hai | फोकस मोड कैसे यूज करें?
Focus Mode kya hota hai | फोकस मोड कैसे यूज करें?

Focus Mode पर क्लिक करने पर कई सारी Apps की लिस्ट Show होने लगेगी। यहाँ पर आप उन सभी Apps को टिक करिए जिसे आप कुछ समय के लिए बंद करना चाहते हैं। 

अब यहाँ पर आपको उपर दो ऑप्शन शो होने लगेंगे Set a schedule इससे आप फोकस मोड के लिए एक टाइम पीरियड चुन सकते हैं कि कितने बजे से Focus Mode automatic enable हो जाए।

फिर TURN ON NOW पर क्लिक कीजिए। इससे Focus Mode enable हो जाएगा। जब तक आपके मोबाइल पर फोकस मोड चालू रहेगा तब तक ये Apps आपको डिस्टर्ब नही करेंगे।

Focus Mode kya hota hai | फोकस मोड कैसे यूज करें?
Focus Mode activate

इसके अलावा यदि इन Apps को फिर भी ओपेन करने की कोशिश करते हैं तो एक अलर्ट आता है जिसमें बताया जाता है कि Focus mode is on. लेकिन यदि फिर भी आप इसे यूज करना चाहते हैं तो USE APP FOR 5 MINUTES पर क्लिक कर सकते हैं और 5 मिनट के लिए इसे यूज कर सकते हैं।

Focus Mode Kaise Nikale – फोकस मोड से बाहर कैसे निकले?

आप किसी भी समय Focus Mode Disable कर सकते हैं। इसके लिए आपको फिर वही जाना होगा जहाँ से आपने इसे चालू किया था। अब यहाँ पर आपको एक TURN OFF NOW पर क्लिक करना होगा। जिससे Focus Mode Disable हो जाएगा।

Focus Mode kya hota hai | फोकस मोड कैसे यूज करें?
Focus Mode Disabling

या फिर सीधे ही नोटिफिकेशन बार से ही इसे एक क्लिक में Off कर सकते हैं।

निष्कर्ष

यदि आप मोबाइल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या मोबाइल की बजह से आपका Focus loose हो जाता है। तो आपके लिए यह Focus Mode Feature काफी मददगार साबित हो सकता है। जिसको मोबाइल पर ऑन करने के बाद आप किसी काम को पूरे फोकस के साथ केन्द्रित हो सकते हैं।

इस आर्टिकल में हमने सीखा Focus Mode kya hota hai और फोकस मोड कैसे यूज करते हैं? उम्मीद करते हैं कि अब Focus Mode का उपयोग जरूर करेंगे अपना बहुमूल्य समय बचाने के लिए और मोबाइल का इस्तेमाल लिमिट में करने के लिए।

अगर आपके परिवार या दोस्त में कोई बहुत ज्यादा मोबाइल पर बिजी रहते हैं तो उन्हे इस पोस्ट को जरूर शेयर करें। क्योंकि आपका हर एक मिनट कीमती होता है जो कि पुनः नही लौट सकता हैं। इसलिए इसे फालतू के कामो में मत खर्च करिए। धन्यवाद!

यह भी जानें

Rohit Soni

Rohit Soni

हेलो दोस्तों, मेरा नाम रोहित सोनी है। मै TechnicalRpost.in का Author and Founder हूँ। मैं इस ब्लॉग में रेगुलर नई नई आर्टिकल्स लिखता हूँ। यहाँ पर हम ज्यादातर Technology, Computer, Mobile, Internet, Banking, Flipkart, Tips and Tricks आदि से संबंधित Articles शेयर करते हैं। आपको हमारा लेख पसंद आता है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करें। अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो कमेंट कीजिए।View Author posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.