Skip to content

Koo App Kya Hai? Koo App me Kya Kya kar sakate hai?

Koo App Kya Hai? Koo App me Kya Kya kar sakate hai?

कू ऐप (Koo App) क्या है? क्यों koo app इस समय चर्चा में हैं? और koo app में क्या-क्या फीचर मिलते हैं? Koo App भारत में क्यों पॉपुलर हो रहा है। इन सभी की जानकारी इस आर्टकल के जरिए आप जान पाएंगे।

नमस्ते दोस्तों भारत में जब से चाइनीज Apps को बैन किया गया है, तब से भारत में बहुत सारे Application Develop किये जा रहे हैं। अभी हाल ही में FAU-G Game लांच किया गया है जो कि PUBG का अल्टरनेट है। और दोस्तों Koo app, Twitter का अल्टरनेट है। इसे 1 Million+ डाउललोड किया जा चुका है।  इसमें भी वही सभी फीचर देख सकते हैं जो Twitter में है मौजूद है तथा और भी फीचर जोड़े गए है। तो आइए जानते हैं क्या है Koo App.

 

Koo App kya hai in hindi – कू ऐप क्या है?

Koo app एक भारतीय ऐप्प है Koo प्लेस्टोर पर Koo: The Voices Of India के नाम से उपलब्ध है। Koo app एक मइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है जिसका logo एक पीली चिड़िया की तरह दिखता है। यह ऐप English के अलावा, भारत की कई और लोकल भाषा जैसे हिंदी, मराठी, तमिल, कन्नड़, तेलगु, मलयालम, पंजाबी और अन्य लोकल भाषाओ को सपोर्ट करता है। जिसे आप Twitter की ही तरह यूज कर सकते हैं।

 

Koo App Kya Hai? Koo App me Kya Kya kar sakate hai?

Koo App Kya Hai – Koo App me Kya Kya kar sakate hai?

 

Koo app Android और IOS दोनों में उपयोग कर सकते हैं। तथा इसमें आप अपने विचारो को 400 अक्षरो तक लिख सकते हैं। जबकि Twitter में आप केवल 280 वर्ड तक सीमित रहते हैं। इसके साथ-साथ कू एप में आप वेब लिंक व फोटो को भी शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा Koo app में Audio और Video भी रिकार्ड/शेयर करने की अनुमति देता है। @ # का प्रयोग करके हैशटैग का यूज किया जा सकता है।

 

Koo App ko kisne banaya hai – कू ऐप को किसने बनाया है?

इस ऐप को मार्च 2020 में अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका द्वारा लांच किया गया था। जो कि पिछले वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित Atma Nirbhar App Innovation Challenge जीता था। कू ट्विटर से 14 साल छोटा है।

 

Koo App me kaun-kaun se feature hai – कू ऐप में कौनकोन से फीचर हैं?

Twitter के सभी फीचर्स को Koo पर उपलब्ध कराया गया है तथा साथ ही इसमें Audio और Video को भी सामिल किया गया है। जहाँ पर आप अपने विचार शेयर कर सकते हैं। इसमें आप एक बार Koo करने पर यानी मैसेज करने पर उसे दोबारा से एडिट भी कर सकते हैं। जबकि Twitter में एक बार Tweet  करने के बाद उसे एडिट नही कर सकते है। उसे डिलीट ही करना पड़ता है। सो Koo के आने के से Twitter के होश उड़ रहे हैं।

 

Koo App कैसे यूज करेंHow to use koo app?

Koo का इंटरफेश काफी सिंपल है और इसकी साइज केवल 11 MB की है। इसे आप प्लेस्टोर से Download करने के बाद एक छोटी सी अकाउंट बनाने की प्रोसेस होती है। जिसमें आपको सबसे पहले अपनी भाषा सेलेक्ट करना होता है, फिर अपना नंबर डालने के बाद आगे बढ़े (Next) पर टैप करे। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP भेजा जाएगा उसे डालकर स्त्यापित करे फिर एक प्रोफाइल पिक्चर लगा लगाइए और आपका अकाउंट Koo App पर बन गया।

 

निष्कर्ष

Koo App एक भारतीय ऐप है। इसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 30 अगस्त 2020 को मन की बात पर किये थे। तभी से यह लोगो के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। तो अगर आप Twitter का इस्तेमाल करते हैं तो आप Koo पर शिफ्ट हो सकते हैं। फिलहाल अभी आप दोनो को भी इसतेमाल कर सकते हैं। इस पोस्ट में हमने जाना Koo App kya hai – कू एप क्या है?

 

इसे भी पढ़ें……

Best Video & Photo Compressor | अब Phone storage कभी नही भरेगा

Top 5 Best Photo Editor Apps

Best Vide Editor Apps

किसी भी फोटो का बैकग्राउंड बदले मात्र 1 सेकेंड में

मोबाइल की सेटिंग कैसे बदले

 

Rohit Soni

Rohit Soni

हेलो दोस्तों, मेरा नाम रोहित सोनी है। मै TechnicalRpost.in का Author and Founder हूँ। मैं इस ब्लॉग में रेगुलर नई नई आर्टिकल्स लिखता हूँ। यहाँ पर हम ज्यादातर Technology, Computer, Mobile, Internet, Banking, Flipkart, Tips and Tricks आदि से संबंधित Articles शेयर करते हैं। आपको हमारा लेख पसंद आता है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करें। अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो कमेंट कीजिए।View Author posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.